WhatsApp Menu
साप्ताहिक विशेष कॉलम अनकही-अनसुनी  |  कालू बास में 26 अप्रैल को मालासी भैरूंजी की प्राण प्रतिष्ठा, रात को होगा विशाल जागरण  |  श्रीडूंगरगढ़ के लेखराम, इंद्रचंद व धापा तथा सेरूणा के आंनद व संदीप बने हेड कांस्टेबल  |  21 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार पहुंचे ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुमावत, प्रजापति समाज ने किया स्वागत

डूंगरगढ़ one 11 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शुक्रवार शाम ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत के पहली बार श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर झंवर बस स्टैंड स्थित भैरूं सेनेटरी (पूजा होटल) में प्रजापति समाज के लोगों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। कार्यक्रम रमेश बासनीवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में डॉ. कुमावत के साथ आए अतिथियों कार्यालय मंत्री रामेश्वर गुर्जर, पूर्व प्रदेश मंत्री श्रवण सोनी, विजेंद्र चौधरी व रविंद्र कुमार का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

डॉ. कुमावत ने इस दौरान शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज में किसी मेधावी छात्र की आर्थिक स्थिति कमजोर हो तो सक्षम लोगों को आगे आकर उसकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए व्यापार के साथ-साथ राजनीति में भागीदारी भी जरूरी है।

कार्यक्रम में नंदकिशोर बासनीवाल, बालचंद मीनोटिया, गुलाब बासनीवाल, मोहनलाल मीनोटिया, सुखाराम बासनीवाल, सुभाष कुलचानियां, गोपाल छापोला, नारायण लखेसर, रामानंद बासनीवाल, किशोरीलाल घोड़ेला, गणेश घंटेलवाल, विनोद कुमार घोड़ेला, हरिप्रसाद बासनीवाल, नानूराम कुचेरिया, रामचंद्र छापोला, शिवकुमार मीनोटिया, रामावतार बासनीवाल, मुकेश बासनीवाल, प्रशांत बासनीवाल, आशीष बासनीवाल, रोहन बासनीवाल, अमरचंद पूरी, महेंद्र जैतासर, कालू सहित कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र छापोला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़