WhatsApp Menu
सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रूख, तोड़ा निर्माणाधीन अतिक्रमण।  |  साप्ताहिक विशेष कॉलम अनकही-अनसुनी  |  कालू बास में 26 अप्रैल को मालासी भैरूंजी की प्राण प्रतिष्ठा, रात को होगा विशाल जागरण  |  श्रीडूंगरगढ़ के लेखराम, इंद्रचंद व धापा तथा सेरूणा के आंनद व संदीप बने हेड कांस्टेबल  |  21 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

कालू बास में 26 अप्रैल को मालासी भैरूंजी की प्राण प्रतिष्ठा, रात को होगा विशाल जागरण

डूंगरगढ़ one 21 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालू बास स्थित मालासी चौक (पाराशर मंदिर के पास, वार्ड नंबर 1) में 26 अप्रैल को मालासी भैरूंजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम रखे गए हैं।

आयोजकों ने बताया कि 24 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे मूर्ति पूजन किया जाएगा तथा शाम 5:15 बजे मूर्ति का नगर भ्रमण निकाला जाएगा।

25 अप्रैल को मूर्ति पूजन, अभिषेक, हवन, भैरूं चालीसा पाठ एवं ज्योत दर्शन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

26 अप्रैल को सुबह मूर्ति पूजन व कन्या पूजन के बाद प्रातः 9:15 बजे विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पूर्णाहुति के बाद सवामणी प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

इसी दिन रात्रि में विशाल जागरण का आयोजन होगा, जिसमें गायक कलाकार विनोद महरिया एंड पार्टी (बलवीर-रणवीर जोड़ा भाई के शिष्य) द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़