WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  आमने सामने भिड़ी दो बाइकें, दो सवार घायल, एक गंभीर को बीकानेर रेफर।  |  मोमासर CHC में खण्ड स्तरीय बैठक: कमजोर प्रगति वाले संस्थानों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश  |  बालोतरा में HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, उद्घाटन से एक दिन पहले हादसा; 2-3 घंटे में पाया काबू  |  दिन भर से चल रहा है विरोध, जॉइनिंग को पहुंचे ईओ को मिला ताला, थाने लगाई गुहार, विधायक ने लगाई फटकार  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ

गेहूं खरीद में सुधार करने की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने रबी फसल की सरकारी खरीद में अव्यवस्था को लेकर उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान सभा के तहसील उपाध्यक्ष गिरधारी लाल जाखड़ ने बताया कि क्षेत्र में बेमौसम बारिश के बाद किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है, वहीं अब सरकारी खरीद प्रक्रिया में देरी और सीमित तौल व्यवस्था किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में दिनभर में केवल 2 से 5 गिरदावरी की तौल की जा रही है। खरीद की ये धीमी गति “ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। इससे किसानों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान सभा ने प्रशासन से खरीद केंद्रों पर तौल की संख्या बढ़ाने और अधिक से अधिक किसानों की फसल की शीघ्र खरीद सुनिश्चित कर किसानों को राहत देने की मांग की। ज्ञापन के दौरान गौरव टाडा, रामकिशन गावड़िया, मदन लाल प्रजापत, मघाराम मेघवाल और ओमप्रकाश प्रजापत सहित कई किसान मौजूद रहे। किसान सभा ने व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

गौ-सम्मान आह्वान अभियान का प्रचार टोली पहुंच रही गांव-गांव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गौ सम्मान आह्वान अभियान के प्रचार प्रसार टोली ने क्षेत्र में प्रचार तेज कर दिया है। अभियान के सदस्य गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचकर 27 अप्रैल को उपखंड कार्यालय पहुंचने की अपील करते हुए पीले चावल का वितरण कर रहें है। अभियान के प्रचारक गौ सम्मान अभियान में भागीदारी निभाने का आग्रह किया। तहसील प्रभारी अगर सिंह पड़िहार ने बताया कि गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर 27 अप्रैल को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री में नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। ये दिन सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पड़िहार ने बताया कि रविवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव लखासर, जोधासर, झंझेऊ, सेरूणा ,नारसीसर, देराजसर , गोपालसर, दुलचासर, टेऊ, सूडसर, सावंतसर, कोटासर, दुसारणा, पीपासरिया, भोजास, बेनीसर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में दल पहुंचा और अभियान के लिए जन जागरण किया। अभियान के संयोजक महेंद्रसिंह तंवर ने इस मुहिम को गति देने की बात कही। शिवरतन सोमानी ने बताया कि 27 अप्रैल को बड़ी संख्या में लोग एकत्र होंगे और गौमाता के सम्मान के लिए संघर्ष में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। मॉनिटरिंग टीम के सदस्य कमल किशोर सोमानी, सुन्दर लाल मूंधड़ा, रामचंद्र भादू, बजरंगलाल सारस्वत, भंवरलाल भादू, पेमाराम गोदारा अनेक कार्यकर्ता शामिल रहें। युवा कार्यकर्ताओं ने गांवो में, गौशालाओं में, बाजारों में मुख्य चौपालों व गलियों में बैनर लगा रहें है।

सीएमएचओ पुखराज साध ने लगाई तोलियासर दरबार में धोक।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बीकानेर सीएमएचओ पुखराज साध ने सोमवार को तोलियासर भैरव बाबा के दर्शन कर धोक लगाई। मंदिर प्रागंण में मौजिज ग्रामीणों ने उनका स्वागत सम्मान किया। इस दौरान डॉ राजीव सोनी भी उनके साथ रहें। भाजपा के पृथ्वीराज राजपुरोहित, नेमीचंद, महेंद्र, प्रेमसिंह, अशोक सिंह, रिद्धकरण, लूणसिंह व भैरूंसिंह आदि मौजूद रहें। सभी ने तोलियासर में चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए गर्मी में विशेष वार्ड बनाने की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़