WhatsApp Menu
बीकानेर देहात भाजपा ने मण्डल प्रभारियों की घोषणा की: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी  |  सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रूख, तोड़ा निर्माणाधीन अतिक्रमण।  |  साप्ताहिक विशेष कॉलम अनकही-अनसुनी  |  कालू बास में 26 अप्रैल को मालासी भैरूंजी की प्राण प्रतिष्ठा, रात को होगा विशाल जागरण  |  श्रीडूंगरगढ़ के लेखराम, इंद्रचंद व धापा तथा सेरूणा के आंनद व संदीप बने हेड कांस्टेबल  | 

मनुजेंद्र और मुस्कान ने पाई एसएससी-सीएलजी में सफलता, समाज ने दी शुभकामनाएं

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 अप्रैल 2026। क्षेत्र की युवा प्रतिभाएं विभिन्न सरकारी नौकरियों में चयन हासिल कर अपने परिवार व क्षेत्र का मान बढ़ा रहें है। 8 अप्रैल की शाम को कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL फाइनल रिजल्ट 2025-26 जारी किया। परीक्षा में 15,118 कैंडिडेट्स पास किए गए है। कस्बे के आड़सर बास की छात्रा मुस्कान डागा और मनुजेंद्र सारस्वत ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।
भारती निकेतन स्कूल और भारती निकेतन महाविद्यालय की पूर्व छात्रा मुस्कान पुत्री अंजनी कुमार डागा निवासी आड़सर बास ने एसएससी सीजीएल की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारत सरकार के अप्रत्यक्ष कर विभाग में चयन हासिल किया है। युवती को परिवार सहित जानकारों ने शुभकामनाएं दी। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया। मुस्कान ने वर्ष 2022-23 में भारती निकेतन महाविद्यालय से वर्ष 2023 में वाणिज्य स्नातक किया था। इस अवसर पर भारती निकेतन महाविद्यालय के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी, प्राचार्य डॉ आनंद नारायण पुरोहित तथा वाणिज्य संकाय के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने छात्रा को शुभकामनाएं दी है।
गांव गुसाईंसर बड़ा में मनुजेंद्र पुत्र एडवोकेट चंद्रप्रकाश सारस्वत ने भी सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल की है। युवक ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के पद प्राप्त किया है। इस परीक्षा में क्षेत्र के राकेश जाखड़ बेनीसर व सचिन राजपुरोहित तोलियासर ने भी सफलता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़