WhatsApp Menu
मई तक बेरोजगारी भत्ता पोर्टल बंद: उम्र सीमा 21 होते ही 10 हजार युवा होंगे बाहर, नए सिस्टम की तैयारी  |  भाजपा ने देहात मंडल प्रभारियों की घोषणा की, इन्हें मिली जिले में जिम्मेदारी, पढें पूरी खबर  |  बीकानेर देहात भाजपा ने मण्डल प्रभारियों की घोषणा की: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी  |  सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रूख, तोड़ा निर्माणाधीन अतिक्रमण।  |  साप्ताहिक विशेष कॉलम अनकही-अनसुनी  | 

सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रूख, तोड़ा निर्माणाधीन अतिक्रमण।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 अप्रैल 2026। सड़क पर अतिक्रमण को लेकर पालिका प्रशासन ने सख्त रूख अपनाते हुए एक निर्माणाधीन दुकान के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। पालिका ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए सड़क पर आगे की ओर अवैध अतिक्रमण नहीं करने की बात कही है। शर्मा ने कहा कि सड़कें संकरी ना की जाए, जिससे शहर की सुंदरता बनी रहें और आवागमन में वाहनों को समस्या नहीं हो। बता देवें बिग्गाबास में तहसील कार्यालय के सामने वाली गली में पालिका प्रशासन ने बुलडोजर से अवैध निर्माण तोड़ डाला है। वहीं शर्मा ने आगामी दिनों में भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही है। शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिग्गाबास में नैनादेवी/शिवरतन ओझा को 10 अप्रैल व 16 अप्रैल को नोटिस देकर मकान व दुकान के बाहर नाली के ऊपर निर्माण नहीं करवाने के निर्देश दिए गए। परंतु निर्माणकर्ता नहीं माने और सड़क पर अतिक्रमण करते हुए घर व दुकान के आगे स्थाई चौकी बना ली, जिसे कार्रवाई के तहत हटाया गया है।
विदित रहें विधायक ताराचंद सारस्वत भी अनेक मंचों से लगातार रास्तों पर अवैध अतिक्रमण इन्हें संकरा नहीं करने के बारे में आमजन से अपील करते है। इसी क्रम में पालिका ने सक्रिय व सख्त रूख अपनाते हुए मनमर्जी से कार्य करने की इजाजत नहीं किए जाने का संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़