WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से राजनीतिक गलियारों खास खबरें:-  |  एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार: एक दिन में 450+ किशोरियों को लगा सुरक्षा टीका  |  एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल को मिली सीबीएसई मान्यता, स्कूल में छाया उत्सव का माहौल  |  शिक्षा निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर एक को किया संस्पेंड, दो प्राचार्यों को दिए नोटिस  |  हाइवे पर ट्रक और बाइक की हुई टक्कर, एक गंभीर घायल को किया रेफर  | 

श्रीडूंगरगढ़ में 28 अप्रैल को प्रबुद्धजन बैठक, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों पर होगी चर्चा

डूंगरगढ़ one 27 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में समाज के प्रबुद्धजनों की आम बैठक 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे वीर तेजा धर्मशाला, बीदासर रोड पर आयोजित होगी। बैठक में 10 मई को प्रस्तावित वीर तेजाजी मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में वीर तेजाजी धाम  से अखंड ज्योत को भव्य जुलूस के साथ लाने, 7 मई को प्रस्तावित कलश यात्रा की रूपरेखा तय करने तथा मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले दानदाताओं के नाम शिलालेखों का अवलोकन किया जाएगा। इसके साथ ही जिन समाज बंधुओं ने सहयोग राशि की घोषणा के बाद अब तक राशि जमा नहीं करवाई है, उनके संबंध में भी चर्चा होगी।

बैठक में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बैनर का विमोचन भी किया जाएगा तथा अन्य विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से विचार किया जाएगा। ट्रस्ट ने सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की है, ताकि आयोजन को और अधिक भव्य बनाया जा सके।

आयोजित बैठक में प्रभु राम मास्टर, गोपाल सायच, चांदराम चाहर, सीताराम बाना, डूंगरराम गोदारा, केसरा राम गोदारा, राजेश मंडा, मोहन राम सारण और सीताराम सिवर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आगामी बैठक में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़