श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 अप्रैल 2026। हाइवे पर कालू फांटा पर एक ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बीकानेर रेफर किया गया है।
घायल का दायां हाथ बुरी तरह से कुचला गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलने पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायल गुसाईंसर बड़ा निवासी मालाराम गोदारा को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से घायल को प्राथमिक उपचार के साथ तुरंत बीकानेर ट्रोमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।