WhatsApp Menu
बेसहारा गौवंश के लिए बनेगा गौ ट्रोमा सेंटर, किया शिलान्यास।  |  ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में 4 करोड़ की लागत से दो अटल पथ सड़कें स्वीकृत  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से राजनीतिक गलियारों खास खबरें:-  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से राजनीतिक गलियारों खास खबरें:-

विधायक के प्रयासों से मिले दो गांवो को अटल पथ।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 अप्रैल 2026। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से दो ग्राम पंचायतों में अटल पथ सड़क करीब 4 करोड़ की लागत से स्वीकृत हुई है। विधायक ने बताया कि ग्राम पंचायत ठुकरियासर एवं ग्राम पंचायत बाना में लगभग 2-2 किलोमीटर लंबाई की अटल सड़कें स्वीकृत हुई हैं। इनकी लागत करीब 4 करोड़ रुपए आएगी। विधायक ने बताया कि इन सड़क मार्गों से कई गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। जिससे किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को आवागमन में बड़ी राहत मिल सकेगी। विधायक सारस्वत ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री/ सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी का आभार जताया। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।
जयपुर में “ग्राम रथ अभियान” के कार्यक्रम में शामिल हुए सुथार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 अप्रैल 2026। सोमवार को जयपुर में ग्राम रथ अभियान के कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार भी शामिल हुए। सुथार ने बताया कि जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के किसानों की आर्थिक उन्नति पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में ओटीएस से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन की उपस्थिति में ‘ग्राम रथ अभियान’के रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ये रथ गांव-गांव, ढाणी ढाणी जाकर किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़