WhatsApp Menu
ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में 4 करोड़ की लागत से दो अटल पथ सड़कें स्वीकृत  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से राजनीतिक गलियारों खास खबरें:-  |  एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार: एक दिन में 450+ किशोरियों को लगा सुरक्षा टीका  | 

एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार: एक दिन में 450+ किशोरियों को लगा सुरक्षा टीका

डूंगरगढ़ one 27 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले में एचपीवी टीकाकरण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान ने अब गति पकड़ ली है। सोमवार को जिलेभर में 450 से अधिक किशोरियां टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचीं। स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और प्रशासनिक मॉनिटरिंग के चलते अभियान लगातार प्रभावी होता जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जिले में कुल 67 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशों और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे की निगरानी में अभियान को व्यापक रूप से संचालित किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ स्वास्थ्य क्षेत्र की सुखद खबर: सबसे आगे रहा ब्लॉक

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भवानी शंकर गहलोत के अनुसार, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक ने टीकाकरण अभियान में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी के नेतृत्व में यहां 109 किशोरियों को एचपीवी टीका लगाया गया, जो जिले में सर्वाधिक है। यह आंकड़ा क्षेत्र में बढ़ती जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं की सक्रियता को दर्शाता है।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का कारगर उपाय

डॉ. गहलोत ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर, महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद दूसरा सबसे सामान्य कैंसर है। एचपीवी टीका इस गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की प्रत्येक लक्षित बालिका को 90 दिनों के भीतर टीकाकरण के दायरे में लाना है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जागरूकता और विशेष सत्रों के माध्यम से इस दिशा में प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़