डूंगरगढ़ one 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़- सरदारशहर स्टेट हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा सरदारशहर रोड पर एक होटल के पास हुआ, जहां एक मोटरसाइकिल और जीप के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही आपणों गांव सेवा समिति के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद जीप चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। जीप को पुलिस ने जब्त कर लिया है मृतक की पहचान बीरबलराम (35) पुत्र भंवराराम मेघवाल निवासी धीरदेसर चोटियां के रूप में हुई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।