WhatsApp Menu
21 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  आमने सामने भिड़ी दो बाइकें, दो सवार घायल, एक गंभीर को बीकानेर रेफर।  |  मोमासर CHC में खण्ड स्तरीय बैठक: कमजोर प्रगति वाले संस्थानों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश  |  बालोतरा में HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, उद्घाटन से एक दिन पहले हादसा; 2-3 घंटे में पाया काबू  | 

बाइक-कार की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, चालक गाड़ी छोड़कर फरार

डूंगरगढ़ one 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़- सरदारशहर स्टेट हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा सरदारशहर रोड पर एक होटल के पास हुआ, जहां एक मोटरसाइकिल और जीप के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही आपणों गांव सेवा समिति के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद जीप चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। जीप को पुलिस ने जब्त कर लिया है  मृतक की पहचान बीरबलराम (35) पुत्र भंवराराम मेघवाल निवासी धीरदेसर चोटियां के रूप में हुई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़