WhatsApp Menu
साप्ताहिक विशेष कॉलम अनकही-अनसुनी  |  कालू बास में 26 अप्रैल को मालासी भैरूंजी की प्राण प्रतिष्ठा, रात को होगा विशाल जागरण  |  श्रीडूंगरगढ़ के लेखराम, इंद्रचंद व धापा तथा सेरूणा के आंनद व संदीप बने हेड कांस्टेबल  |  21 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  | 

बारिश से खराब गेहूं भी एमएसपी पर खरीदेंगे, सरकार ने दी छूट

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 अप्रैल 2026। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि की मार झेल रहें किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है। समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीद के मानकों में बड़ा बदलाव किया गया है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने चमक खो चुके और हल्के सिकुड़े, टूटे गेहूं को भी समर्थन मूल्य पर बेचने की छूट दी है। सरकार के अनुसार ये फैसला किसानों को मजबूरी में फसल बेचने से बचाने के लिए लिया गया है।
एफसीआई अधिकारी गणेश यादव ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में चमक विहीन गेहूं की सरकारी खरीद होगी। इसमें सरकार ने पहले 0% को हटाकर 50% तक की छूट देने का निर्णय लिया है। वहीं सिकुड़े और टूटे दाने की पहले अधिकतम सीमा 6 प्रतिशत थी जिसे अब बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। इसमें क्षतिग्रस्त दाने की कुल मात्रा 6 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विदित रहें क्षेत्र में किसानों द्वारा की गई गेहूं की बुवाई भी बेमौसम बरसात की मार से खराब हुई है। गेहूं की खड़ी फसलें भीग जाने से पके हुए दानों में ऊपर का छिलका हट गया, जिससे उसकी चमक कम हो गई है। ऐसे में अब क्षेत्र के किसानों को सरकार के इस फैसले से खासी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेच कर खरीद का लाभ ले सकेंगे। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ मंडी में ए खरीद केंद्र पर शुक्रवार को ही एफसीआई द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़