WhatsApp Menu
नारायण को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, मंत्री बने भैरूंदान  |  श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, नारायण प्रसाद कलाणी अध्यक्ष, भैरुँदान मोहता मंत्री चुने गए  |  सरकारी स्कूल में दानदाता बने सहयोगी, दो कमरे निर्माण हेतु किया भूमिपूजन, सीबीईओ हुई शामिल, साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न  |  धनेरू स्कूल में बालिकाओं को मिली साइकिलें  |  मतदान प्रक्रिया संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ में 110 वोट पोल हुए, अध्यक्ष ने जताया आभार  | 

पीएम ने किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त जारी की, कृषि मंडी में हुआ कार्यक्रम, शामिल हुए व्यापारी व किसान

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने 18 जून 2024 को भी इस योजना के तहत किसानों के खातों में सम्मान निधि भेजी थी। आज जारी की गई किस्त में प्रत्येक किसान को दो हजार रुपये प्राप्त होंगे।

इस अवसर पर, श्रीडूंगरगढ़ के मंडी कार्यालय के हॉल में एक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें अनेक किसानों ने भाग लिया।

मंडी सचिव सलीम मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के खातों में 20वीं किस्त जमा होनी शुरू हो गई है। उन्होंने किसानों को यह भी बताया कि वे योजना की आधिकारिक वेबसाइट

https://pmkisan.gov.in https://pmkisan.gov.in

पर जाकर अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर ‘फार्मर कॉर्नर’ में जाकर ‘बेनेफिशियरी स्टेटस’ पर क्लिक करना होगा और अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करना होगा। इसके अतिरिक्त, किसान बैंक जाकर भी अपनी किस्त के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में मानत अली, गोपाल सिंह राजपुरोहित, सीताराम लुखा, ओमप्रकाश ज्यानी, भगवानराम महिया, किशनसिंह राजपूत, रामदयाल बाना, ओमप्रकाश बाना, राजाराम महिया, उत्तम उपाध्याय, शंकर कलवाणियां, देव गिला, और रामदेव गिल सहित कई किसान उपस्थित थे। मंडी सचिव ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी किसानों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़