WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  गौ-सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान, 27 को होगी विशाल रैली, बैठक में तय की रूपरेखा।  |  नारायण को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, मंत्री बने भैरूंदान  |  श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, नारायण प्रसाद कलाणी अध्यक्ष, भैरुँदान मोहता मंत्री चुने गए  |  सरकारी स्कूल में दानदाता बने सहयोगी, दो कमरे निर्माण हेतु किया भूमिपूजन, सीबीईओ हुई शामिल, साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न  | 

श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, नारायण प्रसाद कलाणी अध्यक्ष, भैरुँदान मोहता मंत्री चुने गए

डूंगरगढ़ one 22 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। माहेश्वरी सभा के त्रिवार्षिक आम चुनाव बुधवार शाम माहेश्वरी सेवा सदन, आडसरबास में आयोजित हुए। चुनाव प्रक्रिया अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मंडल सदस्य रामचन्द्र राठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी नंदकिशोर राठी (कालूबास) ने चुनाव संपन्न करवाए। सभा में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

चुनाव अधिकारी ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए नारायण प्रसाद कलाणी (आडसरबास) और मंत्री पद के लिए भैरुदान मोहता (कालूबास) के नामों की घोषणा की।

बैठक में सर्वसम्मति से नव-निर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री को कार्यकारिणी गठन का अधिकार भी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़