WhatsApp Menu
सरकारी स्कूल में दानदाता बने सहयोगी, दो कमरे निर्माण हेतु किया भूमिपूजन, सीबीईओ हुई शामिल, साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न  |  धनेरू स्कूल में बालिकाओं को मिली साइकिलें  |  मतदान प्रक्रिया संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ में 110 वोट पोल हुए, अध्यक्ष ने जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ में बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 110 वकीलों ने डाला वोट, पूरे प्रदेश में 84 हजार से ज्यादा मतदाता  |  काम करने आया हुआ श्रमिक हुआ लापता, साथियों ने मदद की अपील की  | 

मतदान प्रक्रिया संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ में 110 वोट पोल हुए, अध्यक्ष ने जताया आभार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 अप्रैल 2026। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट परिसर में शाम 5 बजे संपन्न हो गए। श्रीडूंगरगढ़ बार संघ के 122 मतों से 110 वोट पोल हुए है।
सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सीनियर अधिवक्ता मोहनलाल सोनी, ओमप्रकाश पंवार, अध्यक्ष ललित मारु, अनिल धायल, सत्यनारायण प्रजापत, गोपीराम जानू, कैलाश सारस्वत, पंकज पंवार, सोहन सिद्ध, महेंद्र सिंह मान, ओमप्रकाश मिरल, भागीरथ सिंह, राजूराम जाखड़ आदि कोर्ट परिसर में डटे रहें। चुनाव अधिकारी पूनम चंद मारु ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी का आभार जताया। बता देवें बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में कुल 234 उम्मीदवार मैदान में है और 84,200 अधिवक्ता मतदाता के तौर पर वोट दिए है। 23 सदस्य पदों के लिए चुनाव की मतदान प्रक्रिया प्रदेश भर में संपन्न हुई है। करीब 2 माह बाद परिणाम आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़