WhatsApp Menu
पानी के लिए संघर्ष का ऐलान, 48 डिग्री तापमान में दलित वर्ग ने लिया कल से धरने का फैसला।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  गौ-सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान, 27 को होगी विशाल रैली, बैठक में तय की रूपरेखा।  |  नारायण को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, मंत्री बने भैरूंदान  |  श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, नारायण प्रसाद कलाणी अध्यक्ष, भैरुँदान मोहता मंत्री चुने गए  | 

नारायण को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, मंत्री बने भैरूंदान

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 अप्रैल 2026। आड़सर बास के माहेश्वरी सेवा सदन में बुधवार शाम को माहेश्वरी सभा श्रीडूंगरगढ़ की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य रामचंद्र राठी ने चुनाव की घोषणा की। चुनाव अधिकारी बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा नियुक्त नंदकिशोर राठी कालूबास ने विधिवत चुनाव संपन्न करवाए। राठी ने बताया कि आमसभा में उपस्थित सभी मौजिज लोगों ने सर्वसम्मति से आड़सर बास के नारायण प्रसाद कलाणी को अध्यक्ष पद का दायित्व दिया। वहीं मंत्री पद के लिए भैरूंदान मोहता का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी ने सभी समाज बंधुओं का शांतिपूर्ण प्रक्रिया संपन्न करने पर आभार जताया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फुलमाला पहना कर सम्मान किया गया। वहीं कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर संजय करनाणी सहित बड़ी संख्या समाज के लोग उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़