WhatsApp Menu
संथारा साधिका बरजू देवी पारख की स्मृति सभा आयोजित, मालू भवन में कार्यक्रम, साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में दी श्रद्धांजलि  |  भामाशाह जैन की प्रेरणा से गांव की प्रतिभाओं सहित उनके माता-पिता का कल होगा सम्मान, पढें पूरी खबर।  |  कायस्थ महासभा में प्रदीप सक्सेना को बीकानेर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी  |  प्रवासी राठी ने किया गौशाला का अवलोकन, 11 गाय गोद ली, प्रतिवर्ष वहन करेंगे इनकी खर्च राशि।  |  भामाशाह गोपाल राठी ने 11 गौवंश को लिया आजीवन गोद, हर वर्ष देंगे 1.21 लाख रुपए  | 

ठुकरियासर संघर्ष समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, इन्हें मिला दायित्व।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 जनवरी 2026। गांव ठुकरियासर में रविवार शाम को संघर्ष समिति की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पवन सारस्वत को अध्यक्ष, संतोष जाखल को उपाध्यक्ष, हनुमान सिंह गोदारा को महासचिव, प्रदीप टांडी को सचिव तथा सचिन सैन को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। बनवारी सुथार को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के संगठन मंत्री का दायित्व बुधराम गांधी को, प्रचार व मीडिया प्रभारी पद रामनिवास धेहडू, युवा संयोजक विजयपाल कड़वासरा को नियुक्त किया गया। वहीं समिति के मार्गदर्शन के लिए देवीलाल सारण को सलाहकार मंडल का प्रमुख बनाया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष पवन सारस्वत ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि समिति को सशक्त एवं सुव्यवस्थित रूप देने का पूरा प्रयास किया जाएगा जिससे गांव के जनहित से जुड़े मुद्दों को संगठित ढंग से उठाया जा सकें। बैठक में समिति के वरिष्ठ व सक्रिय सदस्य शामिल हुए भी जिनमें लालचंद कड़वासरा, पवन शर्मा, श्रीराम गोदारा, भरत सारस्वत, नरेंद्र सिंह, राधेश्याम शर्मा, लक्ष्मीनारायण कड़वासरा, पवन गोदारा, मुकेश गोदारा, विकास गोदारा एवं विक्रम सारण प्रमुख रूप से शामिल रहें। इस दौरान सभी सदस्यों ने समिति के उद्देश्यों, आगामी रणनीतियों एवं क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया तथा संगठन को एकजुट होकर जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़