WhatsApp Menu
सीएम आवास पर बोर्ड अध्यक्षों की बैठक: कौशल विकास और किसानों के मुद्दों पर मंथन  |  स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग जुटा प्रयासों में, डॉ सोनी ने पीएचसी दुलचासर का निरीक्षण कर दी हिदायत  |  दुलचासर PHC का निरीक्षण: CMHO ने खुद करवाई HPV टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग  |  श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  |  भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  | 

भामाशाह गोपाल राठी ने 11 गौवंश को लिया आजीवन गोद, हर वर्ष देंगे 1.21 लाख रुपए

डूंगरगढ़ one 8 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की जीव दया गौशाला में गौ माता के प्रति सेवाभाव की प्रेरणादायक मिसाल सामने आई। भामाशाह श्रीगोपाल राठी (श्रीडूंगरगढ़- नागपुर) ने रामचंद्र राठी की प्रेरणा से गौशाला पहुंचकर 11 गौवंश को आजीवन गोद लिया। इसके तहत वे प्रतिवर्ष 1 लाख 21 हजार रुपए का दान गौशाला को देंगे।

इस अवसर पर गौशाला समिति के मंत्री शिवरतन सोमानी, कोषाध्यक्ष नथमल सोनी, शिव भगवान मालपानी, रामावतार मूंधड़ा, संतोष कुमार सोनी, रामचंद्र राठी, नरेश गिरि सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी ने इस पुनीत कार्य के लिए श्रीगोपाल राठी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवाभावी कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और गौसेवा को मजबूती प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़