WhatsApp Menu
सीएम आवास पर बोर्ड अध्यक्षों की बैठक: कौशल विकास और किसानों के मुद्दों पर मंथन  |  स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग जुटा प्रयासों में, डॉ सोनी ने पीएचसी दुलचासर का निरीक्षण कर दी हिदायत  |  दुलचासर PHC का निरीक्षण: CMHO ने खुद करवाई HPV टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग  |  श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  |  भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  | 

प्रवासी राठी ने किया गौशाला का अवलोकन, 11 गाय गोद ली, प्रतिवर्ष वहन करेंगे इनकी खर्च राशि।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 मार्च 2026। कालू बास में 2002 से गौसेवा के लिए संकल्पित जीवदया गौशाला समिति में अनेक दानदाता अपनी उल्लेखनीय सेवाएं दे रहें है।
इसी क्रम में रविवार को नागपुर प्रवासी व श्रीडूंगरगढ़, आड़सर बास निवासी श्रीगोपाल राठी ने गौशाला का अवलोकन किया। गौशाला समिति के संतोष कुमार सोनी ने उन्हें गौ दान लेने की परंपरा के बारे में जानकारी दी। सोनी ने बताया कि एक गाय दोन लेने पर उसका वार्षिक खर्च 11 हजार रूपए गौशाला में देना होता है। इस पर रामंचद्र राठी की प्रेरणा से प्रवासी श्रीगोपाल राठी ने 11 गाय आजीवन गोद ली और प्रतिवर्ष 1,21,000 की उनकी खर्च राशि देने की स्वीकृति दी। गौशाला समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, मंत्री शिवरतन सोमाणी, कोषाध्यक्ष नथमल सोनी, शिवभगवान मालपाणी, रामावतार मूंधड़ा, संतोष कुमार सोनी, नरेश गिरी ने दानदाता राठी की इस पहल को प्रेरणीय बताते हुए आभार जताया। राठी ने पूरी गौशाला का अवलोकन किया व समिति सदस्यों ने उन्हें गौशाला के विषय में विभिन्न जानकारियां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़