WhatsApp Menu
सीएम आवास पर बोर्ड अध्यक्षों की बैठक: कौशल विकास और किसानों के मुद्दों पर मंथन  |  स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग जुटा प्रयासों में, डॉ सोनी ने पीएचसी दुलचासर का निरीक्षण कर दी हिदायत  |  दुलचासर PHC का निरीक्षण: CMHO ने खुद करवाई HPV टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग  |  श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  |  भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  | 

भामाशाह जैन की प्रेरणा से गांव की प्रतिभाओं सहित उनके माता-पिता का कल होगा सम्मान, पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 मार्च 2026। ग्राम पंचायत मोमासर में भामाशाह केएल जैन की प्रेरणा से गांव से सरकारी नौकरी में चयनित प्रतिभाओं के साथ उनके माता पिता का सम्मान किया जाएगा। गांव से विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित भवानीसिंह, बनवारीलाल पूनियां, बजरंगलाल बेरा, जयचंद मेघवाल, आशीष शर्मा, ममता भामूं, मुकेश बावरी, लाधूराम गोदारा, राजकरण सिंवल, प्रेरणा शर्मा, संतोष राजपूत, छगनसिंह, कृष्णा जोहिया, केशव जोहिया, फेफाराम मेघवाल, धर्मपाल बैरा, मुन्नीराम गोदारा, सुशीला मेघवाल व रामकुमार मेघवाल का सम्मान किया जाएगा।
सोमवार सुबह 12 बजे मुख्य बाजार में समाजसेवी मानिकचंद नाहटा व समाजसेवी विद्याधर शर्मा के सान्निध्य में ग्राम पंचायत भवन में समारोह का आयोजन होगा। उपप्रशासक जुगराज संचेती द्वारा तैयारियों की पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है। संचेती ने बताया कि युवाओं के साथ उनके अभिभावकों का सम्मान कर उनकी मेहनत के प्रति सकारात्मक संदेश दिया जाएगा। बाबूलाल गर्ग ने बताया कि बढ़ेगा मान, बढ़ेगा मोमासर के ध्येय वाक्य से युवाओं के लिए कार्यक्रम को प्रेरणीय बनाने का प्रयास रहेगा। कार्यक्रम में गांव के मौजिज लोग शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़