WhatsApp Menu
धनेरू स्कूल में बालिकाओं को मिली साइकिलें  |  मतदान प्रक्रिया संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ में 110 वोट पोल हुए, अध्यक्ष ने जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ में बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 110 वकीलों ने डाला वोट, पूरे प्रदेश में 84 हजार से ज्यादा मतदाता  |  काम करने आया हुआ श्रमिक हुआ लापता, साथियों ने मदद की अपील की  |  गर्मी व लू के अलर्ट के बीच सतर्कता  | 

चोरों ने ग्राम पंचायत भवन की छत से सौर ऊर्जा की बेटरी व प्लेटें चुराई, प्रशासक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

ग्राम पंचायत सुरजनसर के प्रशासक सरपंच ओमप्रकाश शर्मा और कनिष्ठ सहायक देवाराम मोटसरा ने पुलिस थाने में एक परिवाद दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पिछली रात ग्राम पंचायत भवन की छत से सौर ऊर्जा की बैटरी और प्लेटें चोरी हो गई हैं।

परिवाद में ओमप्रकाश शर्मा ने यह भी उल्लेख किया कि इससे पहले गांव में सार्वजनिक ट्यूबवेल की केबल और पाइप भी चोरी हो चुके हैं। उन्होंने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने और चोरी हुए सामान को बरामद करने का अनुरोध किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़