बिग्गाबास बस्ती में 25 जनवरी को होगा हिंदू सम्मेलन, डॉ करणी प्रताप का रहेगा सान्निध्य।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बिग्गाबास बस्ती में आगामी 25 जनवरी 2026 को हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन में प्रसिद्ध करणी कथा वाचक डॉ करणी प्रताप का सान्निध्य रहेगा। सोमवार को बस्ती सदस्यों की बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया। आयोजन समिति के संयोजक का दायित्व मोगीलाल तापड़िया को दिया गया हे। वहीं समिति में सह संयोजक शिव सिखवाल, कोष प्रभारी राकेश सोनी व मीडिया व प्रचार प्रभारी सुशील चांडक को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में सदस्यों ने सम्मेलन की रूपरेखा तय की और बस्ती के हर घर तक संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी ली। बैठक में पंडित हेमराज पालीवाल, सुरेश कुमार, दयाशंकर शर्मा, हनुमान धोरा पुजारी श्रीभगवान सिखवाल, भैराराम डूडी, शिवप्रसाद बिहाणी, राजकुमार बाहेती, हरि झंवर, अनिल कुमार सोनी, दीपक हिंदू, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, पवन सोनी, प्रचारक सुरेश कुमार सहित अनेक सदस्य शामिल रहें। सदस्यों ने कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया व उत्साह के साथ सम्मेलन की तैयारियां प्रारंभ की।
आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल जिले में तीन व भुज में एक शाखा का एकसाथ हुआ शिलान्यास, श्रीडूंगरगढ़ में ये रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। देशभर में आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल की 108 शाखाओं की स्थापना होगी। जिनमें से सोमवार को चार शाखाएं श्रीडूंगरगढ़, गंगाशहर, नोखा व भुज में एकसाथ दोपहर 1.30 बजे शिलान्यास किया गया है। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा ट्रस्ट द्वारा इन स्कूलों का चतुर्मंगल शिलान्यास महोत्सव का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे पर आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास सोमवार को समारोह पूर्वक किया गया। भूमि दानदाता भीखमचंद सुशीला पुगलिया द्वारा नींव रखी गई और ये भवन निर्माण में भी सहयोगी बने है। समारोह में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया, सभा के विनोद बैद, निर्मल गोखरू, साहित्यकार श्याम महर्षि, विहिप के भंवरलाल दुगड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी, केएल जैन, सूर्यप्रकाश गांधी, तोलाराम मारू, मालचंद सिंघी सहित स्थानीय सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, किशोर मंडल व कन्या मंडल के पदाधिकारी व अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।