श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 जनवरी 2026। हाइवे पर गांव कितासर के निकट स्थित कमांडो डिफेंस एकेडमी के 30 अभ्यर्थियों ने एसएससी जीडी की परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित हुए है। रविवार को एकेडमी में विजय उत्सव मनाया गया। जिसमें कितासर से श्रीडूंगरगढ़ मुख्य बाजार से रैली निकाली गई। एकेडमी परिसर में आयोजित समारोह में सभी 30 युवाओं का फुलमाला पहना कर सम्मान किया गया। एकेडमी के निदेशक रामकिशन फौजी ने जानकारी देते हुए बताया कि भवानी पुत्र रामलाल बाजिया गांव जेगणिया ने एसएसएफ में ऑल इंडिया 35वीं रैंक पर सफलता हासिल की है। वहीं सीआरपीएफ में ठुकरियासर के ओमप्रकाश पुत्र कालूराम नाई व रामस्वरूप पुत्र सीताराम मोटसरा, उदरासर के विकास पुत्र नोपाराम गोदारा, दुसारणा बड़ा निवासी मुकेश पुत्र रामेश्वरलाल सेरड़िया, लिखमीसर उत्तरादा के विकास पुत्र रामजी कूकणा, बाना निवासी पूजा पुत्री बनवारी बाना व वसुंधरा पुत्री अमरचंद बाना सलेक्ट हुए है। वहीं सीआईएसएफ में जैसलमेर के सवाईसिंह पुत्र भागसिंह, उदरासर के भिंयाराम पुत्र रामेश्वरलाल, जालबसर के भागीरथ पुत्र सुखराम लूखा, लिखमीसर के मनोज पुत्र सीताराम मेघवाल, तेजरासर निवासी लीलाधर पुत्र पूनमचंद जाखड़, कल्याणसर के अनिल कुमार पुत्र मुखराम गोदारा, रीड़ी के बाबूलाल पुत्र गोपालराम तर्ड, लाछड़सर के लालचंद पुत्र इश्वरी भूकर, धीरदेसर पुरोहितान के गजानंद पुत्र धुंकलराम भूकर, धीरदेसर पुरोहितान के अजयसिंह पुत्र गोपालसिंह पुरोहित व विष्ण पुत्र भूराराम नाई, पाबूसर के राजेंद्र कुमार पुत्र नौरंगलाल व राकेश पुत्र मांगीलाल गिला, लोहा रतनगढ़ के नरेश कुमार पुत्र रामलाल, राजेंद्र नैण, कितासर निवासी भवानी पारीक अंतिम रूप से चयनित हुए है। इसी परीक्षा से बीएसएफ में रणजीतपुरा के मुकेश पुत्र भंवरलाल बाना, बिग्गा निवासी जयकिशन पुत्र राजूराम, तेजरासर निवासी रामलक्ष्मण पुत्र ओमप्रकाश जाखड़, जैसलसर के रमेश कुमार पुत्र काशीराम नाई ने सलेक्शन हासिल किया है। निदेशक ने सभी युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। सम्मान समारोह में गांव के अनेक मौजिज ग्रामीण, एकेडमी का स्टाफ व सलेक्ट हुए युवाओं के परिजन व एकेडमी के विद्यार्थी शामिल हुए। रामकिशन फौजी ने सभी का आभार जताया।