WhatsApp Menu
नारायण को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, मंत्री बने भैरूंदान  |  श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, नारायण प्रसाद कलाणी अध्यक्ष, भैरुँदान मोहता मंत्री चुने गए  |  सरकारी स्कूल में दानदाता बने सहयोगी, दो कमरे निर्माण हेतु किया भूमिपूजन, सीबीईओ हुई शामिल, साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न  |  धनेरू स्कूल में बालिकाओं को मिली साइकिलें  |  मतदान प्रक्रिया संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ में 110 वोट पोल हुए, अध्यक्ष ने जताया आभार  | 

भीषण गर्मी में पंछियों को राहत: श्रीडूंगरगढ़ में 1500 पाळसिया बांटने का अभियान शुरू

डूंगरगढ़ one 22 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भीषण गर्मी के बीच प्यास से जूझ रहे पशु-पंछियों को राहत देने के लिए नर नारायण सेवा संस्थान ने सराहनीय पहल की है। संस्थान द्वारा पंछियों के लिए मिट्टी के पात्र (पाळसिया) वितरण अभियान की शुरुआत की गई है।

संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया कि इस समय चारों ओर प्रचंड गर्मी का असर है। धरती तप रही है और हर जीव चाहे इंसान हो या पशु-पंछी पानी के लिए परेशान है। ऐसे में हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने आसपास के बेजुबान जीवों के लिए भी पानी और दाने की व्यवस्था करे, ताकि कोई भी जीव अभाव में दम न तोड़े।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी संस्थान ने पाळसिया वितरण का अभियान शुरू किया है। फिलहाल संस्थान के पास करीब 1500 पाळसिया उपलब्ध हैं और इनका वितरण शुरू कर दिया गया है। आवश्यकता के अनुसार आगे और भी पाळसिया उपलब्ध करवाए जाएंगे।

संस्थान ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घर, आंगन और छत पर पंछियों के लिए पानी और दाना जरूर रखें। छोटे-से प्रयास से अनेक पंछियों की जान बचाई जा सकती है।

अभियान में सहयोग देने वाले सभी सेवादारों और सहयोगकर्ताओं का संस्थान ने आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ और आसपास के क्षेत्र में पाळसिया प्राप्त करने के इच्छुक लोग संस्थान या सेवादार आनंद जोशी (मो. 9509834525) से संपर्क कर सकते हैं। संस्थान ने अनुरोध किया है कि केवल वही व्यक्ति पाळसिया लें, जो उसमें नियमित रूप से पानी और दाना उपलब्ध करवा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़