WhatsApp Menu
बीकानेर देहात भाजपा ने मण्डल प्रभारियों की घोषणा की: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी  |  सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रूख, तोड़ा निर्माणाधीन अतिक्रमण।  |  साप्ताहिक विशेष कॉलम अनकही-अनसुनी  |  कालू बास में 26 अप्रैल को मालासी भैरूंजी की प्राण प्रतिष्ठा, रात को होगा विशाल जागरण  |  श्रीडूंगरगढ़ के लेखराम, इंद्रचंद व धापा तथा सेरूणा के आंनद व संदीप बने हेड कांस्टेबल  | 

सिलेंडर सप्लाई नहीं आने से उपभोक्ता परेशान, देरी से खुली एजेंसी पर जताई नाराजगी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 अप्रैल 2026। क्षेत्र में सेरूणा इंडेन गैस एजेंसी पर सप्लाई नहीं आने से 20 गांवो के उपभोक्ता परेशान हो रहें है। लोग सिलेंडर लेने पहुंच रहें है और सिलेंडर नहीं मिलने से मायूस होकर लौट रहें है। युद्ध के हालात ठीक होने के बाद हो रही परेशानी से लोगों में रोष है। इस एजेंसी से सेरूणा सहित आस पास 15 किलोमीटर के 20 गांवो का क्षेत्र कवर हो रहा है।
गांव जोधासर के ग्रामीण सिलेंडर लेने शनिवार सुबह एजेंसी पहुंचे। यहां सुबह तय समय 10 बजे पर एजेंसी नहीं खुलने पर नाराजगी जताई। मांगूसिंह ने बताया कि समय पर एजेंसी नहीं खुलने की अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान हो रहें है और सिलेंडर नहीं मिल रहा है। वहीं एजेंसी संचालक आगाज खान ने बताया कि एजेंसी में मात्र 30 सिलेंडर उपलब्ध है। हमने रैक लगवाई हुई है, और सप्लाई अभी तक पहुंची नहीं है। सप्लाई आने पर गांवो में सप्लाई मिल पाएगी। सिलेंडर शाम तक या कल सुबह तक पहुंच जाने की उम्मीद है। आगाज खान ने बताया कि एजेंसी तय समय 10 बजे से 5 बजे तक खुलती है, वहीं आज स्टाफ के किसी कार्यवश आधा घंटे देरी हुई व 10.30 बजे खोल ली गई थी। वहीं सिलेंडर उपलब्धता के आधार पर सप्लाई दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़