WhatsApp Menu
बीकानेर देहात भाजपा ने मण्डल प्रभारियों की घोषणा की: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी  |  सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रूख, तोड़ा निर्माणाधीन अतिक्रमण।  |  साप्ताहिक विशेष कॉलम अनकही-अनसुनी  |  कालू बास में 26 अप्रैल को मालासी भैरूंजी की प्राण प्रतिष्ठा, रात को होगा विशाल जागरण  |  श्रीडूंगरगढ़ के लेखराम, इंद्रचंद व धापा तथा सेरूणा के आंनद व संदीप बने हेड कांस्टेबल  | 

जयपुर में मंत्रियों से मिले विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष, पशु चिकित्सा, नशे और राशन कार्ड KYC पर उठाए मुद्दे

डूंगरगढ़ one 11 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने शुक्रवार को जयपुर में राजस्थान सरकार के कई मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट कर जनहित से जुड़े अहम मुद्दे उठाए।

राज्यमंत्री सुथार ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत (पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन) से मुलाकात की। इस दौरान पशुपालन क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की जरूरत, गौशालाओं को मिलने वाले अनुदान में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सुथार ने राज्य सरकार द्वारा मोबाइल वैन के जरिए पशुओं को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की सराहना करते हुए मंत्री कुमावत को बधाई दी।

इसके बाद गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम से मुलाकात में बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर जिलों में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। इस पर मंत्री बेढम ने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा से मुलाकात कर खाद्य सुरक्षा के “गिव अप अभियान” के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। इस दौरान यह मुद्दा भी सामने रखा गया कि कई गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के राशन कार्ड KYC के अभाव में निरस्त हो गए हैं, जिससे वे महीनों से खाद्यान्न से वंचित हैं।
मंत्री गोदारा ने आश्वासन दिया कि सरकार जल्द ही ऐसे पात्र लोगों को दोबारा जोड़कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़