WhatsApp Menu
टैक्सी ड्राइवर से लूट: 800 किमी पीछा कर पुलिस ने पंजाब से किये 4 आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजी श्रीकृष्ण कथा, श्रद्धालु भक्ति में हुए भाव-विभोर  |  पुलिस अलर्ट, आधा दर्जन से अधिक दुकानें खंगाली, एक को मांझे के साथ पकड़ा, मामला दर्ज।  |  पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  | 

56 हजार बुजुर्ग कर सकेंगे फ्री तीर्थयात्रा, आवेदन आज से

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 जुलाई 2025। राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू हो गए है। देवस्थान विभाग की इस योजना के तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाएगी जाएगी। इसके लिए राजस्थान के मूल निवासी होना जरूरी है। साथ ही वे इनकम टैक्स नहीं भरते हों। आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2025 है। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया- सीएम भजनलाल शर्मा की पहल पर पूरी ट्रेन को एसी करवाया गया है। बजट घोषणा 2025-26 के तहत योजना में 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को एसी ट्रेन और 6 हजार को प्लेन से तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। पहले सिर्फ 35 हजार वरिष्ठ नागरिक ही ट्रेन और हवाई मार्ग से यात्रा कर पाते थे। इस बार यह संख्या बढ़ाकर 56 हजार कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़