श्रीडूंगरगढ श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 अप्रैल 2026। गांव बाना से करीब दो किलोमीटर पहले एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस में दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया है। यहां से चिकित्सकों ने एक गंभीर घायल को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। पिकअप सवार श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव केऊ जा रहें थे। वहीं घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए है। परिजनों के आग्रह पर घायलों के नाम प्रकाशित नहीं किए जा रहें है।