WhatsApp Menu
टैक्सी ड्राइवर से लूट: 800 किमी पीछा कर पुलिस ने पंजाब से किये 4 आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजी श्रीकृष्ण कथा, श्रद्धालु भक्ति में हुए भाव-विभोर  |  पुलिस अलर्ट, आधा दर्जन से अधिक दुकानें खंगाली, एक को मांझे के साथ पकड़ा, मामला दर्ज।  |  पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  | 

टैक्सी ड्राइवर से लूट: 800 किमी पीछा कर पुलिस ने पंजाब से किये 4 आरोपी गिरफ्तार

200- 250 CCTV खंगाले, भारतमाला रोड पर वारदात; ड्राइवर से नकदी, मोबाइल और टैक्सी लूटी

डूंगरगढ़ one 18 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर की नापासर थाना पुलिस ने टैक्सी चालक के अपहरण और लूट के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाकर करीब 800 किलोमीटर पीछा करने के बाद उन्हें दूसरे राज्य पंजाब से पकड़ा।

क्या था मामला
15 अप्रैल 2026 को परिवादी ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि भारतमाला रोड स्थित नौरंगदेसर के पास चार युवकों ने उसका अपहरण कर मारपीट की। आरोपी करीब 2000 रुपए, मोबाइल फोन और टैक्सी लूटकर फरार हो गए।

ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक
सीओ हिमांशु शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने 200–250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद टीम ने लगातार पीछा करते हुए दूसरे राज्य में दबिश देकर चारों को गिरफ्तार किया।

गश्त बढ़ेगी, संदिग्धों की सूचना दें
पुलिस ने बताया कि भारतमाला सड़क पर अब नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

वाहन चालकों को चेतावनी
थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने टैक्सी व अन्य वाहन चालकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सवारी बैठाते समय सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

चाइनीज मांझा बेचने वालों पर भी नजर
पुलिस ने चाइनीज मांझा के उपयोग और बिक्री पर रोक की बात कहते हुए लोगों से इसकी सूचना देने की अपील की है।

टीम में ये रहे शामिल
इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुषमा शेखावत के नेतृत्व में एएसआई जगदीश कुमार, गोकुलचंद, हेड कांस्टेबल हमीचंद, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, गोरखराम, रामनिवास और गोमाराम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़