WhatsApp Menu
मतदान प्रक्रिया संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ में 110 वोट पोल हुए, अध्यक्ष ने जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ में बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 110 वकीलों ने डाला वोट, पूरे प्रदेश में 84 हजार से ज्यादा मतदाता  |  काम करने आया हुआ श्रमिक हुआ लापता, साथियों ने मदद की अपील की  |  गर्मी व लू के अलर्ट के बीच सतर्कता  |  लखासर PHC सेक्टर बैठक गजपुरा में, कमजोर प्रगति पर जताई नाराजगी  | 

10 कार्टून अवैध शराब जब्त कर आरोपी को पहुंचाया हवालात में, एएसआई सुरेश कुमार ने की कार्रवाई

श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 अप्रैल 2026। सेरूणा थाना क्षेत्र में एएसआई सुरेश कुमार ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस दल ने 480 पव्वे अवैध शराब बरामद कर आरोपी को हवालात में पहुंचा दिया। सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को बासी महियान रोही के कच्चे रास्ते में अवैध शराब कहीं अन्यत्र ले जाने की फिराक में 35 वर्षीय संजयसिंह उर्फ संजू पुत्र मूलसिंह राजपूत निवासी दुलचासर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 10 कार्टून में 480 पव्वे अवैध शराब जब्त की गई। गुरूवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई फतेहसिंह को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़