WhatsApp Menu
सरकारी स्कूल में दानदाता बने सहयोगी, दो कमरे निर्माण हेतु किया भूमिपूजन, सीबीईओ हुई शामिल, साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न  |  धनेरू स्कूल में बालिकाओं को मिली साइकिलें  |  मतदान प्रक्रिया संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ में 110 वोट पोल हुए, अध्यक्ष ने जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ में बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 110 वकीलों ने डाला वोट, पूरे प्रदेश में 84 हजार से ज्यादा मतदाता  |  काम करने आया हुआ श्रमिक हुआ लापता, साथियों ने मदद की अपील की  | 

लखासर PHC सेक्टर बैठक गजपुरा में, कमजोर प्रगति पर जताई नाराजगी

डूंगरगढ़ one 22 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखासर की अप्रैल माह की सेक्टर बैठक उपकेंद्र गजपुरा में आयोजित हुई। बैठक में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने भाग लिया और वित्तीय वर्ष 2025-26 में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों व फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान कम प्रगति वाले संस्थानों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रभारियों को चालू वर्ष में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। डॉ. सोनी ने डेंगू, मलेरिया सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर सख्ती से लागू करने को कहा।

हीट वेव को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों में कूलर, पंखे और ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में लखासर सेक्टर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़