WhatsApp Menu
ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में 4 करोड़ की लागत से दो अटल पथ सड़कें स्वीकृत  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से राजनीतिक गलियारों खास खबरें:-  |  एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार: एक दिन में 450+ किशोरियों को लगा सुरक्षा टीका  | 

श्रीडूंगरगढ़: बालिका विद्या मंदिर में मातृ- पितृ दिवस, बच्चों ने विधिवत पूजन कर लिया आशीर्वाद

डूंगरगढ़ one 14 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीमती माली देवी कोडामल बाहेती बालिका आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को मातृ- पितृ दिवस श्रद्धा, उल्लास और भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने माता-पिता का विधिवत पूजन कर तिलक, आरती एवं पुष्प अर्पण के माध्यम से सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर बच्चों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माता-पिता का त्याग, प्रेम और मार्गदर्शन ही जीवन की सच्ची पूंजी है। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों को भावविभोर कर दिया।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी अभिभावकों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती कंचन व्यास ने कहा कि मातृ–पितृ दिवस जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों में माता-पिता के प्रति आदर, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है तथा बच्चे संस्कार और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़