WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के लेखराम, इंद्रचंद व धापा तथा सेरूणा के आंनद व संदीप बने हेड कांस्टेबल  |  21 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  आमने सामने भिड़ी दो बाइकें, दो सवार घायल, एक गंभीर को बीकानेर रेफर।  |  मोमासर CHC में खण्ड स्तरीय बैठक: कमजोर प्रगति वाले संस्थानों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश  | 

मसूरी में कार्यकर्ताओं की बैठक, अंबेडकर-फुले जयंती समारोह की तैयारियां तेज

डूंगरगढ़ one 11 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत मसूरी में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित भव्य जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती और महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया जाना प्रस्तावित है।

बैठक को संबोधित करते हुए रवि शेखर मेघवाल ने अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

बैठक में मसूरी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए। बीदासरिया और भौम बीदासरिया से भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।
इस दौरान सरपंच संग्राम राम हुड्डा ने रवि शेखर मेघवाल का साफा पहनाकर स्वागत किया।
सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल मेघवाल ने बताया कि सर्व समाज की भागीदारी से यह आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा और इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़