WhatsApp Menu
मतदान प्रक्रिया संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ में 110 वोट पोल हुए, अध्यक्ष ने जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ में बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 110 वकीलों ने डाला वोट, पूरे प्रदेश में 84 हजार से ज्यादा मतदाता  |  काम करने आया हुआ श्रमिक हुआ लापता, साथियों ने मदद की अपील की  |  गर्मी व लू के अलर्ट के बीच सतर्कता  |  लखासर PHC सेक्टर बैठक गजपुरा में, कमजोर प्रगति पर जताई नाराजगी  | 

मजदूर के खाते से पीएम आवास योजना की राशि हड़प ली, एक्सपर्टस ने दी चेतावनी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 अप्रैल 2026। क्षेग के गांव बिग्गा में एक मजदूर के सपनों पर ‘डिजिटल’ डाका पड़ा और उसके खाते से पीएम आवास योजना के 41,000 रूपए पार हो गए। एक ओर जहां सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ शातिर अपराधी तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। बीकानेर जिले के बिग्गा निवासी मन्नीराम नायक के साथ हुई ठगी की यह वारदात आमजन के लिए चेतावनी देने वाली खबर है।
मकान बनाने का सपना हुआ चकनाचूर।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। पीड़ित मन्नीराम नायक मेहनत-मजदूरी कर अपना घर चलाता है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 23 फरवरी 2026 को ₹45,000 की दूसरी किस्त मिली थी। अपना पक्का मकान बनाने की खुशी अभी कुछ दिन ही रही थी कि अज्ञात ठगों ने उनके बैंक खाते में सेंध लगा ली और उसकी पुरानी सिम इस ठगी का हथियार बनी।
इस ठगी का तरीका बेहद चौंकाने वाला है।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। ठगी का तरीका बेहद चौंकाने वाला है। मन्नीराम का पुराना मोबाइल नंबर (96xxxxxxx98) बैंक खाते में लिंक था। सिम कार्ड बंद होने के बाद संभवतः कंपनी ने उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। ठग ने उसी नंबर का उपयोग कर PhonePe/GPay/Paytm जैसे UPI एप्स को अनधिकृत रूप से चालू कर लिया।
पहचान चोरी का है मामला।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। ये पूरी तरह से पहचान की चोरी (Identity Theft) का मामला है। शातिर ठगों ने चाल चलते हुए पहले खाते की ‘चेकिंग’ की और फिर खाते पर हाथ साफ़ किया। एक्सपर्ट फाइनेंस एडवाइजर मघाराम सुथार का कहना है कि ये अपराधी कितने पेशेवर थे, इसका अंदाजा ट्रांजेक्शन हिस्ट्री से लगाया जा सकता है। अपराधी ने 1 और 2 फरवरी को ₹2 और ₹5 के छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन करके देखे कि खाता काम कर रहा है या नहीं। आरोपी ने बड़ा हमला 15 मार्च 2026 को एक ही दिन में चार किस्तों में ₹10,000 और ₹9,999 के ट्रांजेक्शन कर कुल ₹41,300 से अधिक की राशि उड़ा ली गई।
पुलिस से न्याय की गुहार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। पीड़ित ने श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी को परिवाद देकर आईटी एक्ट की धारा 66C, 66D और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत FIR दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित ने उन बैंक खातों को तुरंत फ्रीज करने की अपील की है जिनमें ‘GADGET B’ और ‘Rohit Ga’ जैसी UPI आईडी पर पैसा भेजा गया है।
फाइनेंस एडवाइजर सुथार ने इस मामले में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आपका बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद हो गया है, तो उसे तुरंत बैंक जाकर बदलवाएं। आपकी एक लापरवाही आपकी जीवन भर की कमाई छीन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़