WhatsApp Menu
भामाशाह जैन की प्रेरणा से गांव की प्रतिभाओं सहित उनके माता-पिता का कल होगा सम्मान, पढें पूरी खबर।  |  कायस्थ महासभा में प्रदीप सक्सेना को बीकानेर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी  |  प्रवासी राठी ने किया गौशाला का अवलोकन, 11 गाय गोद ली, प्रतिवर्ष वहन करेंगे इनकी खर्च राशि।  |  भामाशाह गोपाल राठी ने 11 गौवंश को लिया आजीवन गोद, हर वर्ष देंगे 1.21 लाख रुपए  |  तीन नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, दो परिवारों ने डीलक्स मेडिकल बैड देने की घोषणा की  | 

बीकानेर व सीकर बालिका सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 24 तक, कक्षा 6 में होगा प्रवेश, हॉस्टल, पढ़ाई व अन्य सुविधाएं नि:शुल्क

श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 जनवरी 2026। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में बेटियों के लिए दो नए सैनिक स्कूल शुरू किए गए हैं। जिनमें एक सीकर और दूसरा बीकानेर में स्थित है। इन स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत राजस्थान की छात्राएं इसके लिए पात्र हैं। सरकारी विद्यालयों की छात्राएं शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से तथा अन्य विद्यालयों की छात्राएं ई-मित्र केंद्र से आवेदन कर सकती हैं। प्रत्येक स्कूल में 80-80 सीटें निर्धारित की गई हैं, यानी कुल 160 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है व 24 जनवरी 2026 तक आवेदन किए जा सकते है। प्रवेश परीक्षा 8 मार्च 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा से ‘पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल, जयमलसर, बीकानेर एवं महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल सीकर’ के लिए छात्राओं का चयन किया जाएगा। परीक्षा में गणित, हिंदी, अंग्रेजी और पर्यावरण विषयों से कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। चयनित छात्राओं को कक्षा 6 से 12 तक हॉस्टल सुविधा, पढ़ाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। आवेदन के लिए नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर स्कैन, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और जन आधार कार्ड अनिवार्य होंगे। परीक्षा परिणाम परीक्षा की तिथि से लगभग दो सप्ताह बाद जारी किए जाएंगे तथा नया सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। शिक्षाविद् राज सर ने बताया कि ये योजना राजस्थान की बेटियों के लिए सैनिक स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर है। क्षेत्र के अभिभावक भी जागरूक होकर आवेदन करें और बेटियों के प्रवेश के लिए प्रयास करें तो बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़