WhatsApp Menu
मई तक बेरोजगारी भत्ता पोर्टल बंद: उम्र सीमा 21 होते ही 10 हजार युवा होंगे बाहर, नए सिस्टम की तैयारी  |  भाजपा ने देहात मंडल प्रभारियों की घोषणा की, इन्हें मिली जिले में जिम्मेदारी, पढें पूरी खबर  |  बीकानेर देहात भाजपा ने मण्डल प्रभारियों की घोषणा की: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी  |  सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रूख, तोड़ा निर्माणाधीन अतिक्रमण।  |  साप्ताहिक विशेष कॉलम अनकही-अनसुनी  | 

तीन स्कूलों के युवा छात्र छात्राओं को सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के बारे में दी उपयोगी जानकारी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 अप्रैल 2026। क्लिक करने से पहले सोचा, और अपना ऑनलाइन व्यवहार सुरक्षित व संयमित रखने के प्रति जागरूक बनो। ये प्रेरणा एडीजे सरिता नौशाद व एसीजेएम हर्ष कुमार ने कस्बे के तीन स्कूलों में दी।
एडीजे सरिता नौशाद आदर्श विद्या मंदिर में तथा एसीजेएम हर्ष कुमार सेसोमूं व राबाउमावि में आयोजित जागरूकता शिविरों में शामिल हुए। वक्ताओं ने बालिकाओं व विद्यार्थियों को को इंटरनेट के प्रति जिम्मेदार बनने और सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया। दोनों वक्ताओं ने साइबर अपराधों से सुरक्षा, निजता और डिजिटल फुटप्रिंट का महत्व व कानूनी उपाय और न्याय तक पहुंच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने असुरक्षित साइट पर विजिट नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले एक बार रूकने व विचार करने की बात समझाई। इस दौरान कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र छात्राओं की सक्रियता रही।
तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा विद्यालय में आयोजित जागरूकता शिविर में वक्ता सचिव जगदीश चौधरी ने विद्यार्थियों को इंटरनेट का सकारात्मक प्रयोग करने व अपनी प्रगति में इसे उपयोगी बनाने की बात कही। चौधरी ने बताया स्कूलों में एक शिकायत पेटिका रखवाई गई। इस दौरान पीएलवी गौरव टाडा भी मौजूद रहें। सेसोमूं स्कूल में चेयरमैन जगदीश मूंधड़ा व वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने अतिथियों का आभार जताया। वहीं राबाउमावि में प्रधानाचार्य पद्मा कौशिक सहित समस्त स्टाफ जागरूकता शिविर में शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़