श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 अप्रैल 2026। अखिल भारतीय किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस सूडसर उपतहसील कमेटी द्वारा टेऊ ग्राम पंचायत भवन में समारोह पूर्वक मनाया गया। सदस्यों ने किसान सभा का झंडा फहराया और “किसान एकता जिंदाबाद”के नारे लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि किसान सभा का 90 वर्षों का इतिहास किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई का इतिहास रहा है। उन्होंने संघर्ष को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता जताई जिससे किसानों को उनकी फसल का सही दाम और सम्मान मिल सके। कार्यक्रम में सभा के जिला महासचिव अशोक शर्मा ने वर्तमान समय में महंगाई, फसल नुकसान, एमएसपी पर खरीद में देरी और बिजली-पानी जैसी समस्याओं से किसान के परेशान होने की बात कही। तहसील सचिव राजेंद्र जाखड़ ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में फसल खराबे की गिरदावरी, मुआवजा, समय पर सरकारी खरीद और बिजली की समस्या को लेकर सभा द्वारा गांव-गांव में संघर्ष को मजबूत करने व किसानों की आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया। टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया ने किसानों की एकजुटता को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए पंचायत स्तर पर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।
इस अवसर पर उप सरपंच लालाराम सारण, सूडसर उपतहसील महासचिव सुखराम महिया, तहसील कोषाध्यक्ष गोपाल भादू, शेखर रैगर, ताजाराम नाहर, गिरधारी लाल भादू, जस्सराम खोड, कृष्ण गोदारा, हंसराज महिया, भानी सिंह भाटी, दानाराम प्रजापत, भागीरथ भादू, मालाराम भादू, पूर्व पंच पोकरराम भादू, बलराम, दीपा राम जाखड़, परताराम ग्वाला, राजाराम महिता, चुन्नीलाल नाहर, आशीष स्वामी, प्रिंस खोड सहित किसान सभा के अनेक सदस्य उपस्थित रहें।