WhatsApp Menu
टैक्सी ड्राइवर से लूट: 800 किमी पीछा कर पुलिस ने पंजाब से किये 4 आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजी श्रीकृष्ण कथा, श्रद्धालु भक्ति में हुए भाव-विभोर  |  पुलिस अलर्ट, आधा दर्जन से अधिक दुकानें खंगाली, एक को मांझे के साथ पकड़ा, मामला दर्ज।  |  पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  | 

खेत में खोला अवैध शराब का अड्डा, 44 पव्वे लॉयन देशी व 96 पव्वे नींबू स्पेशल स्ट्रांग शराब बरामद कर युवक को किया गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 जुलाई 2025। अपने खेत में ही अवैध शराब का अड्डा का खोल कर शराब बेचने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर अवैध शराब जब्त कर ली। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने रविवार दोपहर को अवैध शराब के खिलाफ एक कार्रवाई को अंजाम दिया। संदीप कुमार दल के साथ मौके पर गांव कुनपालसर में अमराराम नाई के खेत पहुंचे और यहां खेत की बाड़ के पास शराब बेच रहें 25 वर्षीय युवक भंवरलाल पुत्र अमराराम नाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी ने 44 देशी पव्वे लॉयन देशी सादा व 96 पव्वे ग्लोबस नींबू स्पेशल स्ट्रांग देशी शराब बरामद की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़