WhatsApp Menu
मतदान प्रक्रिया संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ में 110 वोट पोल हुए, अध्यक्ष ने जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ में बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 110 वकीलों ने डाला वोट, पूरे प्रदेश में 84 हजार से ज्यादा मतदाता  |  काम करने आया हुआ श्रमिक हुआ लापता, साथियों ने मदद की अपील की  |  गर्मी व लू के अलर्ट के बीच सतर्कता  |  लखासर PHC सेक्टर बैठक गजपुरा में, कमजोर प्रगति पर जताई नाराजगी  | 

क्षेत्र में खुलेगी एसबीआई की दो नई शाखाएं, हुई अनुशंसा, सुथार के रहें प्रयास, पढ़े ख़बर

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 अप्रैल 2026। क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं को विस्तार मिलने व आमजन को सुविधा मिलने की राहत भरी खबर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड कार्यलय से आई है। बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एसबीआई बैंक की दो नई शाखाएं खुलेगी।
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति राजस्थान के उप महाप्रबंधक ने क्षेत्र के गांव कितासर व धर्मास में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा खुलवाने के लिए अनुशंसा पत्र बैंक के मुख्य महाप्रबंधक ने इसकी अनुशंसा की है। समिति ने इसके लिए 8 अप्रैल 2026 तक दोनों जगहों की सर्वे रिपोर्ट मांगी है। सुथार ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को पत्र देकर इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी। सुथार ने बताया कि दोनों गांवो को आबादी व आस पास के गांवों की आबादी, प्रमुख आर्थिक गतिविधियों, कृषि पशुपालन इत्यादि, विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच के लिए इन गांवों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़