श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 अप्रैल 2026। लगातार आ रहें चक्रवातों से शुक्रवार को क्षेत्र की उत्तरी रोही में तेज तूफान ने खासा नुकसान कर दिया है। देर रात तेज आंधी के बाद शुक्रवार दोपहर क्षेत्र के गांव लोडेरा व गुसाईंसर बड़ा में करीब 10 मिनिट का भयंकर तेज हवा का चक्रवात आया है। हवा कर रूख इतना तेज था कि गांव में और रोही के खेतों में दर्जनों पेड़ गिर गए है। लोडेरा की रोही में कुछ किसानों ने ओले गिरने की बात कही है। किसान बुरी तरह से मायूस हुए है। किसानों ने श्रीडूंगरगढ़ ONE को बताया कि हवा के वेग में काट कर रखी फसलें तूफान के साथ उड़कर फैल गई और जहां पकी हुई फसल खड़ी थी वहां फसलों में भारी नुकसान कर दिया है। गांव गुसाईंसर में भी तेज हवा का कहर रहा और खेतों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। गांव उदरासर में हल्की बरसात शुरू हुई है व श्रीडूंगरगढ़ में भी काले बादलों ने डेरा डाल लिया है। किसानों ने बताया कि उत्तरी दिशा से तेज हवाएं पश्चिम की ओर बढ़ रही है।
मौसम विभाग ने दिया कल का अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बता देवें नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदलने और शनिवार 4 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया। परंतु आज सुबह तेज चक्रवात से क्षेत्र की उत्तरी रोही में खासा नुकसान हो गया है।