WhatsApp Menu
मतदान प्रक्रिया संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ में 110 वोट पोल हुए, अध्यक्ष ने जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ में बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 110 वकीलों ने डाला वोट, पूरे प्रदेश में 84 हजार से ज्यादा मतदाता  |  काम करने आया हुआ श्रमिक हुआ लापता, साथियों ने मदद की अपील की  |  गर्मी व लू के अलर्ट के बीच सतर्कता  |  लखासर PHC सेक्टर बैठक गजपुरा में, कमजोर प्रगति पर जताई नाराजगी  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो खास खबरें एकसाथ

सांवतसर गौशाला समिति की बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी पर जताया भरोसा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव सांवतसर की जगद्गुरू जम्भेश्वर गौशाला की समिति की आम बैठक का आयोजन गौशाला प्रांगण में बुधवार को संपन्न हुआ। वर्तमान संचालक समिति अध्यक्ष महीराम धारणियां ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए 31 माह का हिसाब किताब विस्तार से प्रस्तुत किया। वहीं नई समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया। इस पर समिति सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी पर भरोसा जताते हुए 2026-27 कार्यकाल के लिए वर्तमान कार्यकारिणी को ही कार्यभार सौंप दिया। सदस्यों ने गौशाला व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया। सभी सदस्यों ने मिलजुलकर कार्य को प्रगति देने का संकल्प लिया। सरपंच प्रतिनिधि धुड़ाराम धारणियां ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।
धनेरू में बालिकाओं को साइकिल वितरण की।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक की 79 सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम जारी है। बुधवार को गांव धनेरू के राउमावि की छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस मौके पर सरपंच मोहन स्वामी, प्रचार्य संदीप कुमार, वार्ड पंच सरोज देवी सिद्ध, व्याख्याता सुमन चौधरी, भजननाथ सिद्ध, बाबूलाल जोशी, मूलचंद स्वामी, भागीरथ रेवाड़, आईदान सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। सरपंच स्वामी ने बालिकाओं को पढ़ लिखकर गांव का अपने परिवार का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़