डूंगरगढ़ one 18 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। हरे कृष्णा महिला मंडल के तत्वावधान में इस्कॉन बीकानेर के भक्तों द्वारा आज दोपहर श्रीकृष्ण कथा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम झंवरों के मंदिर, कालूबास में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंडल की सदस्याओं ने बताया कि कथा के दौरान भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण किया। भजन-कीर्तन के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही।