WhatsApp Menu
बाना गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न  |  ऋण सुरक्षा बीमा के तहत मृतक खाताधारक के परिजन को 20 लाख का चेक किया प्रदान  |  टीकाकरण में लापरवाही, सीएमएचओ ने थमाया कार्मिक को नोटिस, पढें पूरी खबर  |  PHC बिग्गा में टीकाकरण में लापरवाही, एलएचवी को नोटिस  |  शहर के वार्ड 29 की तीन गलियों के करीब 200 वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से गायब, एकत्र हुए मतदाता  | 

श्रीडूंगरगढ़ का ग्रामीण अंचल देशभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया, छाया तिरंगें का रंग

मोमासर गांव में इचरज देवी पटवारी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रांगण से शुरू हुई इस रैली में संस्था प्रधान सविता गुप्ता, मोमासर मंडल उपाध्यक्ष धनराज सोनी, युवा मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रजापत और विद्यालय के शिक्षकगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली में विद्यालय की छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के गीत गाए, जिससे पूरे वातावरण में देशप्रेम की भावना गूंज उठी।

उधर, क्षेत्र के गांव नोसरिया में राजकीय माध्यमिक विद्यालय नोसरिया से गाजे-बाजे और डीजे की धुनों के साथ एक विशाल तिरंगा यात्रा का आरंभ हुआ। यह यात्रा गांव की गलियों से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। भाजपा मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धनराज सोनी, मेघराज तावणिया, संदीप सिंह मिंगसरिया, मदन सिंह, नेमाराम प्रजापत, सहीराम नोसरिया, श्योपाल सिंह, रामनिवास प्रजापत, नारायण नायक और राधेश्याम गोदारा जैसे स्थानीय नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी यात्रा में भाग लिया। गांव की गलियां तिरंगों से पट गईं और ‘भारत माता की जय’ के नारों से आकाश गुंजायमान हो गया।

इस अवसर पर मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा हमारी एकजुटता और देशभक्ति का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से हम सभी में देश के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना और भी प्रबल होगी। हमारा उद्देश्य है कि हर घर पर तिरंगा फहराकर भारत की आज़ादी का जश्न पूरे सम्मान के साथ मनाया जाए।”

इन रैलियों ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को एक नई ऊर्जा प्रदान की है, जिससे हर नागरिक देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त करने के लिए प्रेरित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़