WhatsApp Menu
बाना गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न  |  ऋण सुरक्षा बीमा के तहत मृतक खाताधारक के परिजन को 20 लाख का चेक किया प्रदान  |  टीकाकरण में लापरवाही, सीएमएचओ ने थमाया कार्मिक को नोटिस, पढें पूरी खबर  |  PHC बिग्गा में टीकाकरण में लापरवाही, एलएचवी को नोटिस  |  शहर के वार्ड 29 की तीन गलियों के करीब 200 वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से गायब, एकत्र हुए मतदाता  | 

बाना गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

डूंगरगढ़ one 23 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के बाना गांव में धार्मिक उल्लास के बीच गुरु जसनाथजी महाराज एवं सती माता काल्लदे के नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। इससे पूर्व गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा ठाकुरजी महाराज के मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए गुरु जसनाथजी महाराज के मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंदिर निर्माण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम के तहत रात्रि में गुरु जसनाथजी महाराज का भव्य जागरण आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके साथ ही महाप्रसादी का वितरण कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़