WhatsApp Menu
बाना गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न  |  ऋण सुरक्षा बीमा के तहत मृतक खाताधारक के परिजन को 20 लाख का चेक किया प्रदान  |  टीकाकरण में लापरवाही, सीएमएचओ ने थमाया कार्मिक को नोटिस, पढें पूरी खबर  |  PHC बिग्गा में टीकाकरण में लापरवाही, एलएचवी को नोटिस  |  शहर के वार्ड 29 की तीन गलियों के करीब 200 वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से गायब, एकत्र हुए मतदाता  | 

टीकाकरण में लापरवाही, सीएमएचओ ने थमाया कार्मिक को नोटिस, पढें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 अप्रैल 2026। टीकाकरण अभियान में लापरवाही बरतने पर सीएमएचओ ने संबंधित कार्मिक को कारण बताओ नोटिस थमाया।
गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी ने पीएचसी बिग्गा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण सत्र का अवलोकन किया गया। यहां कार्मिक के पास टीकाकरण सत्र की ड्यू लिस्ट उपलब्ध नहीं होने व पूर्ण तैयारी के साथ टीकाकरण नहीं किए जाने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया। डॉ. सोनी ने कार्मिकों को गर्मी के मौसम संबंधी निर्देशों का पालन नहीं करने और विभागीय योजनाओं के संबंध में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। डॉ सोनी ने मौसमी बीमारियों के मद्देनजर डेंगू, मलेरिया एवं अन्य बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के लिए कार्य योजना बनाकर काम करने व योजना का सख्ती से पालन करने के निर्देश कार्मिकों को दिए। उन्होंने लू तापघात/हीट वेव के बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए। वहीं डॉ सोनी ने कल से शुरू होने वाले सात दिवसीय HPV टीकाकरण अभियान की तैयारियों का जायजा लिया व क्षेत्र में शत-प्रतिशत लाभार्थियों HPV टीकाकरण किए जाने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ दीपिका मौजूद रही।
कल से शुरू होगा HPV टीकाकरण, 13 स्थानों पर लगेंगे टीके
श्रीडूंगरगढ़ ONE। एचपीवी (Human Papillomavirus) वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाने वाला एक प्रभावी टीका है। जो मुख्य रूप से 9-14 वर्ष की लड़कियों के लिए अनुशंसित है। यह वैक्सीन 90% से अधिक कैंसरकारी HPV स्ट्रेन को रोकता है। देशभर में सरकार द्वारा ये 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को निःशुल्क लगाया जाएगा। क्षेत्र में सभी बालिकाओं को ये टीका लगाया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में 13 स्थानों पर ये टीके लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़