WhatsApp Menu
एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल को मिली सीबीएसई मान्यता, स्कूल में छाया उत्सव का माहौल  |  शिक्षा निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर एक को किया संस्पेंड, दो प्राचार्यों को दिए नोटिस  |  हाइवे पर ट्रक और बाइक की हुई टक्कर, एक गंभीर घायल को किया रेफर  |  शिक्षा निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई  |  NH-11 पर कालू फांटा के पास ट्रक-बाइक भिड़ंत, युवक घायल; बीकानेर रेफर  | 

शिवालयों में की सजावटें, भक्तों की लगी कतारें, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 फरवरी 2026। महाशिवरात्रि के महापर्व पर शिवभक्ति का उल्लास मंदिरों में उमड़ रहा है। शिवालयों को फुलों व रोशनियों से सजाया गया है। अलसुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी है और मंदिर प्रांगण हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। कस्बे सहित ग्रामीण अंचल के मंदिरों में भी भक्त भगवान शिव का विधि विधान से पूजन कर रहें है। हर उम्र व वर्ग का भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के आयोजन में उल्लास के साथ शामिल हो रहें है। कस्बे में हनुमान धोरा मंदिर, हाईस्कूल रोड पर स्थित श्रीश्रीभूतेश्वर मंदिर, सनातन श्मशान भूमि के भूतनाथ मंदिर, धोलिया रोड स्थित ओंकारेश्वर मंदिर, सिंधी कॉलोनी के झूलेलाल मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्त उमड़े है और शिव पूजन कर भगवान से अपने घरों में सुख समृद्धि की कामनाएं कर रहें है। अनेक शिव मंदिरों में रात्रि चार प्रहर पूजन के आयोजन भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़