WhatsApp Menu
मई तक बेरोजगारी भत्ता पोर्टल बंद: उम्र सीमा 21 होते ही 10 हजार युवा होंगे बाहर, नए सिस्टम की तैयारी  |  भाजपा ने देहात मंडल प्रभारियों की घोषणा की, इन्हें मिली जिले में जिम्मेदारी, पढें पूरी खबर  |  बीकानेर देहात भाजपा ने मण्डल प्रभारियों की घोषणा की: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी  |  सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रूख, तोड़ा निर्माणाधीन अतिक्रमण।  |  साप्ताहिक विशेष कॉलम अनकही-अनसुनी  | 

विद्यार्थियों व अभ्यर्थियों के लिए दो खास खबरें पढें एकसाथ

एसएससी सीजीएल की परीक्षा में सफल हुए रविकांत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। 8 अप्रैल की शाम को जारी हुए एसएससी सीजीएल की परीक्षा में रविकांत पुत्र चिरंजीलाल गौड़ भी सफल हुए है। क्षेत्र के पांच युवाओं ने सफलता हासिल की है। रविकांत इनकम टैक्स ऑफिस सुपरीडेंट के पद पर चयनित हुए है। परिवार व जानकारों ने रविकांत को बधाइयां दे रहें है।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का टाइम टेबल जारी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 अप्रैल 2026। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का टाइम टेबल जारी हो गया है। 10वीं व 12वीं ओपन स्कूल की परीक्षाएं 23 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगी। 10वीं की परीक्षा 14 मई तक तथा 12वीं की 20 मई 2026 तक परीक्षाएं चलेगी। वहीं प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां 23 अप्रैल से 20 मई 2026 तक होगी। परिक्षार्थी ओपन स्कूल की वेबसाईट https://rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंट ले सकते है। विद्यार्थी के लिए प्रवेश पत्र को संदर्भ केंद्र से प्रमाणित करवाने की आवश्यकता नहीं है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र व फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र लेकर उपस्थित होवें। संदर्भ केन्द्र 07063, पीएम श्री राउमावि, श्रीडूंगरगढ़ में प्राचार्य ममता गोयल व प्रभारी बिशन शर्मा से संपर्क कर जानकारी ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़