WhatsApp Menu
ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में 4 करोड़ की लागत से दो अटल पथ सड़कें स्वीकृत  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से राजनीतिक गलियारों खास खबरें:-  |  एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार: एक दिन में 450+ किशोरियों को लगा सुरक्षा टीका  | 

रास्ता रोककर युवक पर हमला, नकदी और मोबाइल लूटे, कोर्ट से न्याय की गुहार

डूंगरगढ़ one 27 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रास्ता रोककर एक युवक पर जानलेवा हमला करने और नकदी व मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने न्यायालय में इस्तगासा दायर कर न्याय की गुहार लगाई गई है।

घटना का पूरा मामला

कल्याणसर पुराना निवासी मुनीराम पुत्र बीरबल राम जाट ने न्यायालय में प्रस्तुत इस्तगासे में बताया कि 22 मार्च 2026 को उसका भाई रामनिवास बोलेरो गाड़ी से पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर गांव लौट रहा था। उसके साथ शिवकरण और बाबूलाल भी मौजूद थे।

रास्ते में लिखमीसर उतरादा और दिखणादा के बीच आरोपी सांवरमल पुत्र अमराराम जाट निवासी लिखमीसर दिखानादा अपने भाइयों प्रहलाद, परमेश्वर और माँ के साथ दो गाड़ियों से आया और रास्ता रोक लिया। इसके बाद सभी आरोपी गाली-गलौच करते हुए रामनिवास और उसके साथियों के साथ मारपीट करने लगे।

लाठियों और सरियों से बेरहमी से पीटा

इस्तगासे के अनुसार, सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरोपी रामनिवास को जमीन पर गिराकर लाठियों और सरियों से बुरी तरह पीट रहे थे। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं।

₹35 हजार और दो मोबाइल छीनने का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने रामनिवास की जेब में रखे 35 हजार रुपए और दो मोबाइल फोन भी छीन लिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने की बात कही गई है।

न्यायालय की शरण में पहुंचा पीड़ित पक्ष

अब पीड़ित ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ़ के समक्ष इस्तगासा पेश किया है। इसमें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर  जांच की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़