WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में 4 करोड़ की लागत से दो अटल पथ सड़कें स्वीकृत  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से राजनीतिक गलियारों खास खबरें:-  |  एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार: एक दिन में 450+ किशोरियों को लगा सुरक्षा टीका  |  एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल को मिली सीबीएसई मान्यता, स्कूल में छाया उत्सव का माहौल  |  शिक्षा निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर एक को किया संस्पेंड, दो प्राचार्यों को दिए नोटिस  | 

महाशिवरात्रि: शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, झूलेलाल मंदिर में चार प्रहर पूजा का आयोजन

डूंगरगढ़ one 15 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई है। शिवभक्तों ने व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उत्सव को श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।

सुबह 5:15 बजे से शुरू हुआ पूजन
सिन्धी कॉलोनी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह 5:15 बजे से पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। पंडित मांगीलालजी उपाध्याय एवं पंडित अनिल उपाध्याय के सान्निध्य में नरेंद्र गुरनाणी, मुकेश संगवानी, नरेन रिझवानी, ललित गुरनाणी, जीतू आलवानी, कपिल भगतानी, भारती आलवानी, परी लालवानी, इसीका संगवानी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

शाम को होगा चार प्रहर पूजन
नरेंद्र गुरनाणी ने बताया कि महाशिवरात्रि की पावन रात में शाम 7:15 बजे से श्री झूलेलाल मंदिर, सिन्धी कॉलोनी में चार प्रहर पूजा का आयोजन होगा। इस दौरान मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक और भक्ति गीतों के साथ भक्ति का महासंगम देखने को मिलेगा।

आडसर बास में मिट्टी के शिवलिंग की पूजा करते श्रद्धालु

शिव कृपा से रोशन होगी महाशिवरात्रि की रात
सिन्धी समाज युवा मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने कहा कि महाशिवरात्रि की पावन रात शिव कृपा से जीवन की हर बात को रोशन करती है। भोलेनाथ के आशीर्वाद से भक्तों के सारे संताप दूर होते हैं।

घर-घर में भी हुई शिव पूजा
वहीं, मंदिरों में भीड़ को देखते हुए कुछ श्रद्धालुओं ने अपने घरों में मिट्टी के शिवलिंग (पार्थिव शिवलिंग) बनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। शिक्षिका सीमा भोजक ने बताया कि शिव को केवल सच्ची भक्ति चाहिए, स्थान का कोई बंधन नहीं है।

महाशिवरात्रि के मौके पर क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही  भक्तों की आवाजाही शुरू है और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़