श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 अप्रैल 2026। भुआ के बेटे को छोड़ने उसके गांव गए एक युवक को उसी गांव के कुछ युवकों ने पकड़ लिया व मामा के बेटे को मौके पर बुलाकर मारपीट करने के आरोप में तीन सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज मामले में गांव रानासर नरूकान निवासी हरिराम पुत्र तुलछाराम मेघवाल ने इसी गांव के छैलूसिंह, अशोकसिंह, अर्जुनसिंह पुत्र रघुवीरसिंह के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह 6 अप्रैल 2026 को छापर गया था। रात को देरी होने के कारण नोसरिया कैंप पहुंचा और वहां कोई साधन नहीं मिलने के कारण अपने ननिहाल बाडेला से मामा पद्माराम के बेटे भाई रामलाल को मोटरसाइकिल लेकर बुलाया। रात में करीब 10 बजे हम गांव रानासर नरूकान घर पहुंचे। रामलाल उसे छोड़ कर बाडेला लौट जाने के लिए रवाना हुआ। आरोपियों ने अपने घर के आगे उसे रोककर पकड़ लिया और पूछताछ करने लगे। रामलाल ने कहा कि बुआ के लड़के को छोड़ने आया हूं, उसने फोन कर परिवादी को मौके पर बुला लिया। परिवादी ने दोनों को गंदी व जातिसूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट करने, मोहल्ले से बीच बचाव करने वालों को भी गालियां देने, महिलाओं के साथ बदसलूकी करने व परिवादी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। पुलिस ने एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को दी है।